Sunday , April 20 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / राहुल की संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई: पात्रा

राहुल की संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई: पात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। रविवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेस करके राहुल गांधी की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि कैसे 2004 से 2014 में उनकी संपत्ति 55 लाख से बढक़र नौ करोड़ हो गई?

पात्रा ने कहा कि आखिर कैसे संपत्ति में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई। वो भी तब जब उनकी कमाई का एकमात्र साधन सांसदी है। उनके पास डॉक्टर या वकील जैसा कोई पेशा नहीं है। उन्होंने जमीन सौदे, फार्म हाउस के किराए और संपत्ति सौदे को लेकर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें मानहानि का केस करने की भी चुनौती दी है। पात्रा ने राहुल के दिल्ली के महरौली स्थित इंदिरा फार्महाउस को लेकर दावा किया है कि यह लगभग 5 एकड़ का है। इसके मालिक राहुल और प्रियंका गांधी हैं।

इसे 2013 में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी को किराए पर दिया गया था। हर महीने इससे 7 लाख रुपये का किराया आता है। इसके लिए पहली बार 40 लाख रुपये एडवांस में लिए गए। यह रकम पूरी तरह से ब्याजमुक्त थी। बिना ब्याज लिए कोई पैसों को एडवांस में कैसे दे सकता है। भाजपा ने फार्महाउस को किराए पर लेने वाली कंपनी को नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड की सहायक कंपनी बताते हुए कहा है कि यह वही कंपनी है जो 2013 में घोटाला कर चुकी है।

उन्होंने दावा किया है कि इस फार्म हाउस से 20017-08 से लेकर 2012-13 के बीच 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मगर यहां भाई-बहन के अलावा कोई रहता नहीं था। अपने हलफनामे में राहुल ने इस फार्महाउस की कीमत नौ लाख रुपये बताई है लेकिन इससे करोड़ों रुपये कमाए गए। पात्रा ने गुरुग्राम की एक संपत्ति को लेकर भी राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2010 में राहुल ने दो व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदा था।

एक की कीमत 1.44 करोड़ और दूसरी 5.36 करोड़ रुपये थी। यह संपत्ति सिग्नेचर टावर्स-2 में खरीदी गई थी। इसका प्रोपराइटर यूनिटेक है। सात करोड़ रुपये की संपत्ति है लेकिन इसके अनुबंध के लिए केवल चार करोड़ रुपये दिए गए। इन चार करोड़ रुपये पर 2010-11 से 2014-15 तक ब्याज भी लिया गया। उन्होंने पूछा कि यह रकम ब्याज कमाने के लिए दी गई थी या संपत्ति खरीदने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor