Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डीडवाना ओली होम्‍योपैथिक औषधालय में होम्‍योपैथी चिकित्‍सा शिविर का आयोजन

डीडवाना ओली होम्‍योपैथिक औषधालय में होम्‍योपैथी चिकित्‍सा शिविर का आयोजन


आम सभा,भोपाल।
सोमवार को होम्‍योपैथी चिकित्‍सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमेन के 268 वें जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में डीडवाना ओली स्थित होम्‍योपैथिक औषधालय में होम्‍योपैथी चिकित्‍सा शिविर का उद्घाटन सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जी के निज सचिव आदेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर आदेश शर्मा ने कहा कि होम्‍योपैथी चिकित्‍सा पद्धति से बडी से बडी बीमारी का इलाज संभव है। कोरोना संकट के दौरान होम्‍योपैथी दवाईयों से भी मरीजों को बहुत लाभ मिला। शर्मा ने कहा कि वह स्‍वयं कई बार डीडवाना ओली स्थित होम्‍योपैथिक औषधालय में आ चुके है। यहां पर मरीजों का इलाज बहुत अच्‍छी तरह से किया जाता है। यहां के चिकित्‍सक डॉ. हरिओम उपाध्‍याय एवं श्रीमती अंजना शर्मा समर्पण भाव के साथ मरीजों से बातचीत करते है। शिविर के दौरान चिकित्‍सक डॉ. हरिओम उपाध्‍याय एवं श्रीमती अंजना शर्मा द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बडी संख्‍या में आये मरीजों को पानी वगैरा की व्‍यवस्‍था औषधालय में कार्यरत श्रीमती मुन्‍नी देवी कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)