Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मास्क क्रांति – कोविड अवेयनेस के अनूठे अभियान का गृह मंत्री ने किया शुभारंभ

भोपाल / मास्क क्रांति – कोविड अवेयनेस के अनूठे अभियान का गृह मंत्री ने किया शुभारंभ

– फिल्म ’क्रांति’ की थीम पर ‘‘मास्क क्रांति’’ के प्रचार ने ताजा की पुरानें यादें

– लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने अपनाए जा रहे नए-नए तरीके

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : कोविड महामारी के दौर में जीवन का हिस्सा बन चुके मास्क को लेकर लोगों को अनूठे तौर-तरीकों से जागरुक किया जा रहा है ताकि हरेक व्यक्ति मास्क लगाकर खुद की और दूसरों की भी सुरक्षा करे। मास्क अवेयरनेस के ऐसे ही एक अनूठे अभियान ‘‘मास्क क्रांति’’ को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल की सर्च एंड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी इस अभियान को भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन तथा होशंगाबाद में चला रही है।

‘‘मास्क क्रांति’’ अभियान भारत के सिनेमा इतिहास में देश भक्ति पर बनी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘‘क्रांति’’ के थीम पर है। वर्ष 1980 के दशक में जिस तरह तांगे (घोड़ा गाड़ी) से फिल्मों का प्रचार हुआ करता था, उन्हीं पुरानी यादों को ताजा करते हुए तांगे पर ‘‘मास्क क्रांति’’ के पोस्टर और लाउडस्पीकर से आकर्षक और मजेदार कॉमेंट्री कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है।

तांगे पर बज रहा मास्क क्रांति गीत लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यह गीत फिल्म क्रांति के सुपरहिट गीत ‘‘जिंदगी की न टूटे लड़ी… की तर्ज पर तैयार किया गया है।

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ऐसे नए-नए तरीकों से मास्क और कोविड प्रोटोकॉल के प्रति लोगों को जागरूक करने अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मप्र में कोविड की तीसरी लहर को नियंत्रण में रखने में स्वयंसेवी संस्थाओं के ऐसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सर्च एंड रिसर्च डवपलमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारी प्रयास निश्चित तौर पर व्यापक जन-जागरूकता लाते हैं। डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि उनकी सोसायटी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन और होशंगाबाद में कोविड अवेयरनेस के लिए पिछले डेढ़ साल से लगातार कार्य कर रही है। कोविड प्रबंधन में जिला प्रशासन भोपाल के साथ सोसायटी ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान ट्रकों के पीछे कोरोना शायरी का नवाचार किया, जिसे पूरे देश में अपनाया गया। डा.राजीव जैन कहा की हमारी संस्था का उद्वेश्य लोगो के बीच जाकर उन में जागरूकता पैदा करना और मास्क लगाकर स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरो की रक्षा करना भी है हम अपने कैंपेन में मास्क का वितरण भी करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)