Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 3 नवीन थाना भवनों का किया लोकार्पण

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 3 नवीन थाना भवनों का किया लोकार्पण

आम सभा, भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में 3 नवीन थाना भवन शनिवार को लोकार्पित किये। उन्होंने धीरपुरा, भगुआपुरा और सेवढ़ा थाना भवनों का लोकार्पण किया। उक्त नव-निर्मित थाना भवन 3 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किये गये हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि नव-निर्मित भवनों से अधिकारी-कर्मचारियों का कार्य सुगम और सुविधाजनक होगा। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)