Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / हिंदू था आजाद भारत का पहला आतंकी, गोडसे उदाहरण: कमल हासन

हिंदू था आजाद भारत का पहला आतंकी, गोडसे उदाहरण: कमल हासन

लोकसभा चुनाव के बीच हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर चल रही बड़ी बहस के बीच एक और बयान आया है, जो इस बहस को नई हवा दे सकता है. साउथ के सुपरस्टार और हाल ही में नेता बने कमल हासन ने अपनी एक सभा में कहा कि आज़ाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू ही था और वो था नाथूराम गोडसे.

तमिलनाडु के ARIVAKURICHI में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमल हासन ने ये बात कही. उन्होंने कहा, ‘यहां पर मुसलमान मौजूद हैं, मैं इसलिए ऐसा नहीं बोल रहा हूं. लेकिन आज़ाद भारत में पहला आतंकवादी हिंदू ही था, जो कि नाथूराम गोडसे था.’

मक्कल नीधि मियाम के प्रमुख कमल हासन ने कहा कि इसकी शुरुआत तभी हुई थी, जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी. कमल हासन, ARIVAKURICHI में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे. जिस वक्त कमल हासन ने ये बयान दिया. उस दौरान उनके प्रत्याशी एस. मोहनराज भी मौजूद थे.

इस चुनाव में चरम पर रहा हिंदू आतंकवाद का मुद्दा

गौरतलब है कि इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा अपने चरम पर है. जब भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव आतंकी ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया, तो विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए.

विपक्ष के सवाल उठाने के बावजूद बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रमक ही रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पूरी बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और उनपर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया. रविवार को ही इंदौर जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इन (कांग्रेस) लोगों ने भगवा पर आतंकवाद का दाग लगाया है.

नाथूराम गोडसे पर भी लगातार होता रहा विवाद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर भी विवाद होता रहा है. देश के कुछ हिस्सों में नाथूराम का मंदिर भी है, जहां उसे पूजा जाता है. तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी RSS और बीजेपी को गोडसे की विचारधारा वाला बताते रहे हैं. इस मुद्दे पर RSS के द्वारा उनपर मानहानि का केस भी किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)