Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / तेज रफ्तार ट्रक ने 12 गायों को कुचला

तेज रफ्तार ट्रक ने 12 गायों को कुचला

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जबलपुर-रीवा बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 12 गायों की मौत हो गई और तीन घायल हो गईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के पास उस समय हुई जब गायें सड़क पर बैठी थीं। गायों से टकराने के बाद ट्रक पास के खेत में जाकर मिट्टी में फंस गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बरसात के मौसम में गायें आराम करने के लिए सूखी जगह की तलाश में सड़कों पर बैठ जाती हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि अमिता श्रीवास के नेतृत्व में एक निजी संगठन ‘गौ रक्षा कमांडो फोर्स’ का एक दल पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल गायों को उपचार के बाद एक गौशाला में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)