
आम सभा, बैरसिया। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांता प्रकाश जाटव की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अंशुल वैरागी की अनुशंसा पर भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव ने बैरसिया के युवा नेता हेमराज साहू को भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है.
हेमराज साहू को भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए हेमराज साहू को बैरसिया नगर के सैकड़ो लोगो ने बधाई दी है.
Dainik Aam Sabha