Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भारी बारिश का कहर , शिमला में भूस्खलन में 5 दबे

भारी बारिश का कहर , शिमला में भूस्खलन में 5 दबे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई है। इस बारिश के कारण जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगह बादल फटने की सूचना भी है। प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, चंबा की बंदला पंचायत में घर की दीवार गिरने से दादा और पोती की मौत हो गई है। कुल्लू में एक शख्स के बहने की खबर है।शिमला में भूस्खलन में पांच लोग दबे हैं। बचाव कार्य जारी है। घुमारवीं में बादल फट गया है। जबकि बिलासपुर में आठ मकान ध्वस्त हो गई हैं। पांच नेशनल हाईवे समेत 350 से ज्यादा सडक़ें बंद हैं। मनाली में नेशनल हाईवे बह गया है। जबकि कई जगह सडक़ें और पुल बह गए। भूस्खलन से कालका शिमला हेरीटेज ट्रैक बंद कर दिया गया है। सभी ट्रेनें रद्द की गईं हैं।

भारी बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ। रावी और ब्यास नदियों का पानी घरों तक पहुंच गया है। दर्जनों मकान खाली कराए गए हैं। घरहोली में निजी विद्युत परियोजना की मशीनरी पानी में बह गई है। इस बारिश से प्रदेश में अरबों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आपको बता दें कि रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। शनिवार को पालमपुर में बंदला की पहाडिय़ों पर बादल फटने से न्यूगल और बनेर खड्ड में बाढ़ आ गई।

इससे बंदला के ओम बिजली संयंत्र में छह कर्मचारी फंस गए जिन्हें पुलिस और होमगार्ड ने बचाया। कुल्लू के पतलीकूहल में ब्यास नदी में फंसे दो ट्रक चालकों को भी बचाया गया। चंबा में 15 शिक्षकों को सुरक्षित निकाला गया। कांगड़ा में स्कूल कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। शनिवार को प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 323 सडक़ें बाधित रहीं। इस कारण मनाली-लेह, धर्मशाला-गगल और भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा भी रोक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)