Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

भोपाल : देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान व गुजरात के कुछ इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा है। यह राज्य में दमोह के आसपास केंद्रित है। इसके असर से पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र में कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भी आज भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उक्त राज्यों के कुछ इलाकों में बाढ़ के भी हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं- भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर। वहीं, रीवा, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा और देवास के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़ व तबाही का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और यूपी में 30-40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इन से कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बाढ़ से सड़कों व तालाबों को नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश के कारण सड़क व हवाई यातायात भी बाधित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)