Wednesday , December 17 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

* विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए

आम सभा,भोपाल।

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह अप्रैल में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी जी.पी.सिंह ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। विशेष पुलिस महानिदेशक तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन, कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पु‍लिस महानिदेशक आदर्श कटियार, राजेश गुप्‍ता, जी.जर्नादन, विवेक शर्मा, साजिद फरीद शापू, सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पीटीआरआई पूणेन्‍द्र कुमार सिंह, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक योजना ऑस्‍कर किण्‍डो, कार्यवाहक निरीक्षक (एम) एससीआरबी जॉन वर्गीस, कार्यवाहक सूबेदार (एम) सायबर पी.एन. त्रिवेदी, कार्यवाहक आंकिक अजाक पंजाब राव मकोड़े, उप निरीक्षक (एम) एफएसएल विजय मलिक, उप निरीक्षक (एम) विशेष शाखा श्रीमती सरोज रायकवार, सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा रमेश मंद्रे, सहायक उप निरीक्षक (एम) विसबल शाखा श्रीमती मीना थापा, प्रधान आरक्षक विशेष शाखा प्रहलाद दास पटेल, आरक्षक (एम) योजना शाखा श्रीमती शांतिबाई को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)