Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, साकेत नगर जैन मंदिर जी में आयोजित होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, साकेत नगर जैन मंदिर जी में आयोजित होगा स्वास्थ्य परीक्षण

– अमेरीका में प्रशिक्षित एवं अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा होगा परिक्षण

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर साकेत नगर में 108 आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार दिनाँक 19 फरवरी 2021 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न्यूरोलॉजी, सभी प्रकार के दर्द निवारण, नेत्र परीक्षण, हार्मोनल समस्या की जांच, बोन डैंसिटी, मधुमेह, थाइराइड, मोटापा के साथ-साथ निःशुल्क पैथोलॉजीकल जांच अमरीका में प्रशिक्षित एवं अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा की जाएँगी। उल्लेखनीय है कि डॉ.अभिषेक जैन [एम्. डी., डी.एम.], तथा डॉ निधि जैन [एम्.डी. मेडिसिन] दोनों को ही अमेरिका में 18 वर्षों का चिकित्सीय अनुभव है, वे इस अवसर पर अपनी सेवाएं व उपस्थिति देंगे।

हेमलता जैन रचना ने बताया कि समाज हित में उत्कृष्ट कार्यों हेतु साकेत नगर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या तथा कमेटी के सदस्यों द्वारा समय समय पर समजोपयोगी कार्य किये जाते रहे हैं उसी कड़ी में यह स्वास्थ्य शिविर एक और सराहनीय और उपयोगी कदम है। साकेत नगर जैन मंदिर समिति तथा पारस क्लीनिक के संयुक्त प्रयास से इस वृहद् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें विश्वस्तरीय सुपरस्पेशलिस्ट नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण, चिकित्सा एवं परामर्श भी दिया जायेगा जिसमें जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश अग्रवाल विशेष रूप से अपनी उपस्थिति देंगे।उक्त आयोजन के माध्यम से शुल्क मुक्त सुविधाओं में ओ.पी.डी. सहित समस्त जाँचें, विशेषज्ञों की देख-रेख में की जायेंगी। अधिक जानकारी हेतु 8889753003, 9893288028, 7000430448 मोबाईल नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। समाज तथा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश जैन ने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा परीक्षणों का लाभ लेने हेतु आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि 108आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर 18 दिसम्बर को मंदिर जी में प्रातः विशेष पूजन, विधान एवं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)