नई दिल्ली:
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में आपसी तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
दुष्यंत चौटाला हरियाणा के हिसार से इनेलो सांसद हैं और दिग्विजय उनके बड़े भाई हैं. दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं.
चौटाला परिवार में मनमुटाव कुछ महीने पहले उस समय सामने आ गया था जब इनेलो के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की छात्र और युवा इकाइयों को भंग कर दिया. इनका नेतृत्व दुष्यंत और दिग्विजय कर रहे थे. छात्र इकाई भंग करने के बावजूद पार्टी नेता और ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया था.
Dainik Aam Sabha