![](http://dainikaamsabha.com/wp-content/uploads/2020/04/p18_shav-baramad.jpg)
परिजनों ने दुराचार के बाद हत्या की जताई आंशका
आम सभा, (एजेंसी) हरदोई। टडिय़ावां थाना क्षेत्र के मझारी मजरा बोझवा गाँव में ईंधन के लिए लकड़ी बीनने गयी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।रविवार की सुबह शव खेत में मिला। मृतका के पति की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गुप्ता, एडिशनल एसपी,सीओ हरियावां,इंस्पेक्टर टडिय़ावां सुभाष चंद्र सरोज व फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने लिए। घटना अभी अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार, टडिय़ावां थाना क्षेत्र के गाँव मझारी मजरा बोझवा में रेखा 38 पत्नी सर्वेश कुमार का आज रविवार की सुबह शव मिला।पति सर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर 11 बजे पत्नी रेखा ईंधन के लिए लकड़ी बीनने गयी थी। शाम तक न आने पर हम और हमारे परिवारीजनों ने देर रात इधर उधर तलाश किया। न मिलने पर काफी परेशान होकर पुन: 11 बजे रात घर वापस आये।जिसके बाद आज रविवार की सुबह फिर तलाशना शुरु किया।तभी पड़ोस के गाँव कछियनपुरवा के निकट रामनरेश पुत्र इन्दल के यूकेलिप्टस के खेत में शव मिला है। मृतका के मुंह में कपड़ा घुसा था और गले में गला दबाने के निशान थे।
वही परिजनों ने दुराचार के बाद हत्या की आंशका जताई है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार के द्वारा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन,सीओ हरियावां नागेश मिश्रा, टडिय़ावां इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज,उप निरीक्षक रमेश सिंह सेंगर,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर नमूने लिए और टडिय़ावां इंस्पेक्टर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर भी मामला अभी अज्ञात है।हालांकि पुलिस हत्या की जांच पड़ताल में जुटी है।मृतका के दो बच्चे है, एक पुत्र अजय 10 वर्ष पुत्री सोनी 18 वर्ष,वहीं पिता के अनुसार, पुत्री की शादी तय थी,जिसकी लगन सोमवार को लेकर जाना था लेकिन क्या मालूम था कि माँ का यह हाल होगा।