Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / आधा दर्जन कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल

आधा दर्जन कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल


(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।

भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री के जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता गिरवर सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता बनवारी पचौरी, विकास चौबे, रामनारायण चौबे, सुमित पचौरी, मौसम खान एवं नवाब खान ने भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री, विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंदराम गुर्जर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है।
भाजपा प्रत्याशी खत्री ने गुरुवार को हीरापुर, सेमरा, सपौआ, दरवजी, खुजाखेड़ी, पीपलखेड़ी, अर्रावति, बैजाखेड़ी, झिकरिया, डंगरोली, विनेका, लंगरपुर एवं दामखेड़ा में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री का ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया। ग्रामीण भाजपा सरकार और भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री द्वारा किये विकास कार्यो को लेकर प्रभावित नज़र आये। भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजिन की सरकार ने बैरसिया को बहुत दिया है। हर परिवार में सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार आम आदमी को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुचा रही है। उन्होंने कहा जो काम कांग्रेस की सरकार 70 साल में नहीं करा पाई थी। वह काम हमारी सरकार ने 10 साल में कर दिए है। हम जो वादा करते है। उसे पूरा करते है। आगामी योजनाओं में भी हमने बैरसिया के लिए 21 सूत्रीय योजनायें तैयार की है। इन सभी कार्यो को हम आगामी पांच वर्षो में करके ही रहेंगे।