Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर पुलिस ने पाँच हजार रूपए के फरार ईनामी बदमाश को पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने पाँच हजार रूपए के फरार ईनामी बदमाश को पकड़ा

आम सभा, ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने जिले में फरार इनामी बदमाशों की पतारसी कर गिरफ्तार करने के निर्देश जिले की पुलिस को दिए है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में देहात के समस्त थानों में फरारी इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस टीमों को लगाया गया। 18 जनवरी को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक देहात को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई कि थाना डबरा सिटी के प्रकरण में 22 साल से फरार पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश को बेलगढ़ा गांव के नदी किनारे जंगलों में देखा गया है। सूचना पर एसडीओपी डबरा एवं थाना प्रभारी डबरा सिटी को पुलिस की टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिये निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी डबरा सिटी विनायक शुक्ला ने थाना पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बैलगढ़ा गांव के नदी किनारे जंगल में दबिश देकर संदिग्ध व्‍यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए व्‍यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्‍जे से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला। पकड़े गए संदिग्ध व्‍यक्ति पिछले 22 साल से फरार था। आरोपी का न्यायालय द्वारा अन्य प्रकरण में भी स्थाई वारंट जारी था जोकि शुरू से ही नदी किनारे जंगलों में अवैध हथियार लिए घूमता था। आरोपी द्वारा पूरे गांव में भय का माहौल बनाए हुए था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)