Friday , January 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर पुलिस ने महिला के अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने महिला के अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, ग्वालियर। दिनांक 25.5.20 को फरियादी विश्वनाथ सिंह चौहान ने रिपोर्ट किया, कि दिनांक 25.05.2020 के 01.30 बजे करीबन मुझे सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से मेरी पत्नी श्रीमति ममता चौहान के सिर पर पत्थर पटक दिया है। दौराने विवेचना दिनाँक 26.05.20 को श्रीमती ममता की मृत्यु हो गई।

जघन्य अपराध को पुलिस अधीक्षक महोदय ग्वालियर श्री नवनीत भसीन द्वारा अज्ञात आरोपीगणों की गिरफ्तारी बावत् एक टीम गठित की। दिनांक 31.05.2020 को थाना प्रभारी विनय शर्मा को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई, कि मुख्य आरोपी वीरू कहीं बाहर भागने की फिराक में है। आरोपी वीरू के निवास की घेरावन्दी कर उसे पकड़ लिया गया। उसने अपने साथीगण एवं रिश्तेदारों जीतू, भोलू एवं कल्लू के साथ हत्या करना स्वीकार किया।

प्रकरण का चौथा आरोपी कल्लू फरार है जिसकी तलाश के प्रयास किये जा रहे है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कम्पू निरी0 विनय शर्मा, उनि भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सउनि राजवीर सिंह मावई, आर0 केशव, इन्द्र प्रकाश, सुनील कुशवाह, प्रेम शंकर शर्मा, नरेन्द्र तोमर, अजय शर्मा तथा न0र0स0 के संयोजक संतोष राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा नगद ईनाम से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)