Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रधानमंत्री के मन की बात प्रसारण कार्यक्रम में गुरुनानक मंडल को लाइव जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रसारण कार्यक्रम में गुरुनानक मंडल को लाइव जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ

* ‘वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

आम सभा,भोपाल।

रविवार को भोपाल के गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक – 10, बूथ क्रमांक – 40 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 101वा संस्करण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ,मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा की उपस्थिति में सुना गया,
इस दौरान भोपाल से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ *लाइव जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात प्रसारण का हिस्सा बनने का अवसर गुरुनानक मंडल को प्राप्त हुआ*
पीएम मोदी ने मन की बात में वीर सावरकर को याद करते हुए कहा, उनका व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था. उनके निर्भीक और स्वाभिमानी स्वाभाव को गुलामी की मानसिकता बिल्कुल भी रास नहीं आती थी. स्वतंत्रता आंदोलन ही नहीं, सामाजिक समानता और सामाजिक न्याय के लिए भी वीर सावरकर ने जितना कुछ किया उसे आज भी याद किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा मोदी जी ने मन की बात के जरिए देश की जनता को छोटे-छोटे प्रयोग कर समाज को सही और सकारात्मक दिशा देने वाले लोगो और संस्थाओं के बारे में बताया
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, एम आई सी सदस्य मनोज राठौर, पार्षद सरोज आसेरी, पूर्व पार्षद महेश मकवाना सहित क्षेत्रीय रहवासी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)