Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सालों से फरार वारंटी अपराधियों पर गुना पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

सालों से फरार वारंटी अपराधियों पर गुना पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

आम सभा, गुना। 12 जून 2020 को जिले के थाना राघौगढ़ की चौकी जंजाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राघौगढ के प्रकरण क्रमांक 297/12 में 8 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामभरोसा थाना राघौगढ़ को ग्राम आवन से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है। इस कार्यवाही में जंजाली चौकी प्रभारी एसआई अरुण भदोरिया, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक मंगल कंसाना, विनोद धाकड़, मोहन सिंह किरार एवं सूरज गुर्जर की महती भूमिका रही है।

इसी तरह वर्ष 2013 में थाना सुठालिया क्षेत्र के वासको गांव में चोरी के बाद फरार आरोपी कमल सिंह के विरुद्ध माननीय न्यायालय ब्यावरा राजगढ़ द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया। मुखबिर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जामनेर एसआई कृपाल सिंह परिहार द्वारा हमराह बल एएसआई यशवंत सिंह यादव, आरक्षक जितेंद्र मीणा, देवेंद्र कुशवाह, सूर्य प्रताप सिंह, महिला आरक्षक राजकुमारी एवं सैनिक अर्जुन सिंह के साथ तत्काल ग्राम थुनियाकुंडल में दबिश देकर वारंटी कमल सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ब्यावरा के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक गुना तरुण नायक द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए की जा रही कार्यवाही की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)