Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गुना पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश

गुना पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश

आम सभा, गुना। पुलिस अधीक्षक गुना राजीव कुमार मिश्रा ने जिले में लूट, डकैती, चोरी संबंधी मामलों में सघनता से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए गुना पुलिस को निर्देशित किया है। निर्देशों के पालन में कार्यवाही करते हुए गुना पुलिस ने 9 जनवरी की रात्रि में रुठियाई के पास हाईवे पर पंचवटी होटल के आगे रांपी लगाकर शिवपुरी के कार सवार परिवार के साथ मारपीट कर लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्‍त की है।

इसी तारतम्‍य में 10 जनवरी को फरियादी अरशद पुत्र इरशाद खान उम्र 29 साल निवासी वन विहार कालोनी जिला शिवपुरी द्वारा रुठियाई चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जनवरी को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने छोटे भाई सोहिल खान एवं पत्नि जेबा खान के साथ भोपाल से शिवपुरी जा रहे थे इसी दौरान रात्रि करीब 11:30 बजे रुठियाई के पास पंटवटी होटल के आगे अचानक से उनकी कार के पंचर हो जाने से उसने गाडी को साइड से रोका तभी झाडियों से तीन-चार अज्ञात बदमाश आये और उसके भाई सोहिल के साथ लाठियों से मारपीट कर उनसे सोने की दो चेन, एक अँगूठी, एक जोड़ कान के टाप्स, 12 हजार रुपये नकद एवं पुराने इस्तेमाली कपडों से भरा एक ट्राली बैग लूट कर ले गये। रिपोर्ट पर थाना धरनावदा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक गुना राजीव कुमार मिश्रा द्वारा हाईवे पर रांपी लगाकर लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर धरपकड़ के लिये पुलिस टीम को लगाया गया। आरोपियों की पतारसी के दौरान ज्ञात हुआ कि कुम्‍भराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटकिया के पास स्थित पार्वती नदी पर पुराने पुल के पास हाईवे पर रांपी लगाकर लूटपाट की योजना बनाते तीन हथियारबंद बदमाशों अनिल पुत्र रामविलास कंजर उम्र 21 साल निवासी हुकमा का डेरा ग्राम भमावद थाना कुम्‍भराज, देवराज पुत्र भगवत कंजर उम्र 19 साल निवासी सागर का डेरा ग्राम विरयाई थाना कुम्‍भराज तथा मोहन पुत्र अमर सिंह बंजारा उम्र 21 साल निवासी ग्राम कनकटा थाना धरनावदा को पकडा गया था एवं इनके दो साथी दिनेश पुत्र रामविलाश कंजर तथा लेखराज पुत्र उदय सिंह कंजर निवासीगण हुकमा का डेरा ग्राम भमावद अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों बदमाशों ने दिनेश पुत्र रामविलाश कंजर निवासी हुकमा का डेरा ग्राम भमावद के साथ मिलकर 9 जनवरी की रात्रि में रुठियाई के पास रांपी लगाकर एक कार को पंचर कर उसमें सवार परिवार से लूटपाट करना एवं लूट के माल को उनके द्वारा छिपाकर रखना बताया। थाना धरनावदा पुलिस टीम द्वारा तीनों बदमाशों को माननीय न्‍यायालय से नियमानुसार प्रोटक्‍सन वारंट पर लेकर लूट का माल बरामद किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)