
आम सभा, गुना। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुना जिले की फतेहगढ़ पुलिस ने 400 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गुना जिले की फतेहगढ़ पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना फतेहगढ़ में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध तरीके से अफीम लेकर उसे बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर नक्षत्र सरदार पिता इकबाल सिंह निवासी कराहल जिला श्योपुर को पकड़ा।
आरोपी की मौके पर विधिवत् तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरूद्ध थाना फतेहगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Dainik Aam Sabha