
आम सभा, गुना। दिनांक 29 मई 2020 की शाम को पीड़िता के पिता द्वारा घर से अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक से कहीं गायब हो जाने की सूचना थाना बजरंगगढ़ में दी गई। सूचना पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया थाना प्रभारी द्वारा अपहृत बालिका की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई। जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल ग्राम हिलगना पहुंची और पंचायत भवन से अपहृत बालिका को मुक्त कराया। बालिका द्वारा बताया गया, कि विक्की अपने साथ जबरदस्ती लेकर आया और बुरा काम करके मुझे यहीं बंद कर भाग गया।
पुलिस द्वारा गांव की घेराबंदी की जाकर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बजरंगढ़ एसआई राकेश शर्मा के साथ प्रधान आरक्षक धारा सिंह, आरक्षक रवि ओझा, मुन्ना सिंह एवं महिला आरक्षक दीपिका शर्मा की विशेष भूमिका रही।
Dainik Aam Sabha