Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / गुजरात एटीएस ने वडोदरा में 121.40 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवा बरामद की

गुजरात एटीएस ने वडोदरा में 121.40 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवा बरामद की

अहमदाबाद : गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर में एक केमिस्ट के आवास से 121.40 करोड़ रुपये की 24.28 किलोग्राम मेफेड्रोन या एमडी दवा बरामद की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमडी एक प्रतिबंधित दवा है। एटीएस ने शैलेश कटारिया नामक व्यक्ति के आवास से उत्तेजक दवा का भंडार जब्त किया है। वह वडोदरा जिले के सिंधरोट गांव में एक फैक्ट्री में 29 नवंबर की रात को मारे गए छापे के दौरान पकड़े गए पांच लोगों में से एक है।

पूछताछ पर पेशे से केमिस्ट कटारिया ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने वडोदरा शहर में अपने आवास पर एमडी दवा का भारी जखीरा रखा हुआ है। इस दवा को सिंधरोट में एक फैक्ट्री में बनाया जाता था। कटारिया के मादक पदार्थ के तस्करों से संबंध थे। एटीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसका दल कटारिया के आवास पर पहुंचा तथा वहां से 121.40 करोड़ रुपये की 24.28 किलोग्राम प्रतिबंधित दवा बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)