Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / टीला जमालपुरा क्षेत्र के भोलेनाथ कॉलोनी से निकाली गई भव्य शिव बारात

टीला जमालपुरा क्षेत्र के भोलेनाथ कॉलोनी से निकाली गई भव्य शिव बारात

आम सभा भोपाल। देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज टीला जमालपुरा क्षेत्र के भोलेनाथ कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भगवान भोलेनाथ मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकली से बरात में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिसमें महिलाओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

भव्य शिव बारात भोलेनाथ मंदिर से आरंभ होकर टीला जमालपुरा क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए इसका समापन वापस मंदिर पर हुआ। साथी जगह जगह शिव बारात का लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया एवं भगवान भोलेनाथ जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना भी जगह-जगह की गई।

शिव बारात के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिसके बाद भगवान शिव शंकर का अभिषेक भी किया गया इस मौके पर समिति के सभी सदस्य का मौजूद रहे और इसके बाद आरती भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)