Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / स्नातक व पीजी की परीक्षाएं मई-जून में होंगी, रिजल्ट जुलाई में आएगा

मध्यप्रदेश / स्नातक व पीजी की परीक्षाएं मई-जून में होंगी, रिजल्ट जुलाई में आएगा

– स्नातक अंतिम वर्ष व पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में होंगी

– स्नातक प्रथम-द्वितीय व पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से होंगी

ऐसे मूल्यांकन कर होगा परीक्षा परिणाम घोषित

– स्नातक प्रथम वर्ष के नियमित स्टूडेंट के लिए आंतरिक मूल्यांकन एवं ओपन बुक सिस्टम से आयोजित परीक्षा के अंकों को जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

– प्राइवेट स्टूडेंट के लिए सिर्फ ओपन बुक सिस्टम से आयोजित परीक्षा के अंकों के आधार पर नतीजा घोषित किया जाएगा।

ऐसे मूल्यांकन कर होगा परीक्षा परिणाम घोषित

– स्नातक द्वितीय वर्ष की ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंकों तथा आंतरिक मूल्यांकन के अंक जोड़कर 50% तथा प्रथम वर्ष के अंकों का 50% अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

– प्राइवेट स्टूडेंट के लिए ओपन बुक सिस्टम से आयोजित परीक्षा के अंक का 50% और प्रथम वर्ष के अंकों का 50% अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

ऐसे मूल्यांकन कर होगा परीक्षा परिणाम घोषित

– पीजी 2 सेमेस्टर के नियमित स्टूडेंट के लिए ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंक तथा आंतरिक मूल्यांकन के अंक को जोड़कर 50% और प्रथम सेमेस्टर के अंकों का 50% अंक जोड़कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

– प्राइवेट स्टूडेंट के लिए ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंकों का 50% और प्रथम सेमेस्टर के अंकों का 50% अंक जोड़कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)