Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / राज्यपाल अग्रवाल महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

राज्यपाल अग्रवाल महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

आम सभा,भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश के विकास में आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक सभी क्षेत्रों में समाज का योगदान अतुलनीय है। अग्रवाल समाज के रग-रग में प्राणी मात्र के कल्याण की भावना समाई है। समाज के लिए संपूर्ण भारत अपना परिवार और विश्व कुटुम्ब है।

सेवार्थ और धर्मार्थ संस्थाओं के संचालन में समाज का योगदान किसी से छुपा नहीं है। अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं की उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्र को समाज पर गर्व है।

महासभा के अध्यक्ष डी.पी. गोयल ने महासभा की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महासभा, अग्रवाल व्यापारी महासंघ का गठन करेगी। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और गरीब परिवारों के बच्चों के विवाह और उच्च शिक्षा के प्रयासों में सहयोग करेगी। उन्होंने महासभा के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों का आहवान किया। कार्यक्रम को प्रांतीय महिला अध्यक्ष मध्य भारत क्षेत्र श्रीमती रश्मि अग्रवाल और प्रांतीय युवा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री संजय मेड़तिया गोयल ने स्वागत वक्तव्य दिया। प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल ने आभार माना। संचालन सुश्री राधिका देशमुख ने किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)