Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / शासकीय अस्पताल की नर्स की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की

मध्य प्रदेश / शासकीय अस्पताल की नर्स की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की

निवाड़ी : जिले के पृथ्वीपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक शासकीय अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स की धारदार हथियार से काट कर कथित रूप से हत्या कर दी। नर्स का शव सोमवार सुबह उसके आवास से करीब 200 मीटर दूर निवाड़ी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों से मिला। पृथ्वीपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि यह घटना निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई।

उन्होंने कहा कि मृतक महिला की पहचान आभा तिवारी (40) के रूप में हुई है। वह जेरोन के आयुष अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ थी और पृथ्वीपुर में निवाड़ी मार्ग पर किराये के मकान में अपने दोनों बेटों के साथ रहती थी। उसके पति का करीब चार साल पहले निधन हो चुका है। पटेल ने बताया कि शव के सिर पर चोट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतक महिला के बेटों के हवाले से पटेल ने बताया कि उनकी माँ मकान के बाहर वाले कमरे में सोती थी, जबकि वह दोनों भाई अंदर बाले कमरे में सोते थे। इसलिए उन्हें घटना के बारे में सुबह ही पता चला। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारती दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)