Tuesday , October 22 2024
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शासकीय महाविद्यालय नरेला बाल दिवस का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय नरेला बाल दिवस का आयोजन

आम सभा, भोपाल : शासकीय महाविद्यालय नरेला में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की 130 वीं वर्षगाठ का आयोजन किया गया। आयोजन विषय नेहरू जी के इतिहास बोध पर केन्द्रित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमरूद्दीन दाउदी जी रहे। अपने भाषण में उन्होने नेहरू जी के नये भारत निर्माण की कल्पना औद्योगीकरण आधुनिक भारत का सपना साकार करने के कार्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. वीणा मिश्रा ने नेहरू जी की इतिहास एवं साम्यवादी दृष्टी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. विनय कुमार राणा ने नेहरू जी के कर्मठ व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में नेहरू जी के योगदान को रेखांकित किया। विद्यार्थी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिराज शर्मा बी.काॅम. तृतीय वर्ष के छात्र ने जवाहरलाल नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं इतिहास बोध पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में आसिफ कुरेशी, खुमेजा दाउदी, अरूण नील, सचिन चैहान, अकील तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राएॅ एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. संध्या खरे ने किया। कार्यक्रम के अंत में नेहरू जी के साथ-साथ समस्त ज्ञात एवं अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को स्मरण एवं नमन करते हुये राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)