Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / गोरखपुर : कही किसानों के सहारे मिशन 2019 फतह करने की तैयारी तो नही !

गोरखपुर : कही किसानों के सहारे मिशन 2019 फतह करने की तैयारी तो नही !

File Photo

आम सभा, मनीष सिंह, गोरखपुर। देश भर के किसानों को एक मंच से साधने के लिए गोरखपुर की धरती पर जुटा भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हर उस कोशिश के लिए बेताब दिखा, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की बुनियाद तैयार की जा सके।

फर्टिलाइजर परिसर में लगे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से चाहे पीएम मोदी हो ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, सभी सरकार की हर योजना को किसानों से जोडऩे की कोशिश करते दिखे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने बतौर किसान नेता अपने तर्कों से यह साबित करने का प्रयास किया कि भाजपा ही किसानों की स’ची हितैषी है।

शीर्ष नेताओं का यह प्रयास तब सफल होता दिखा, जब देश की चारो दिशाओं के आए भाजपा के किसान प्रतिनिधि उनके टिप्स को न केवल आत्मसात करते दिखे बल्कि तालियों से अपने बढ़े हौसले का इजहार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)