Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / अस्पताल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

अस्पताल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दुमका : दुमका, झारखंड में बृहस्पतिवार की सुबह फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल के बर्न वार्ड में एक महिला ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम बालिका मुर्मू है और वह अपनी चार साल की बेटी का उपचार करवा रही थी। बर्न वार्ड के कमरे में, जहां उन्होंने आत्महत्या की, खाली बेड हैं। उस कमरे के छत में लगे पंखे में उन्होंने अपनी साड़ी का फांदा बनाया और उससे लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बालिका मुर्मू दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के माठाचक गांव में रहती थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)