Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोकने पर लड़की ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश में मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोकने पर लड़की ने की खुदकुशी

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में परिवार के लोगों द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से रोके जाने से नाराज होकर 17 वर्षीय एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सारणी कस्बे में रविवार को हुई। सारणी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने कहा कि लड़की ने अपने घर में दुपट्टे से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)