Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / राजस्थान में मिली चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की, SC ने दिल्ली लाने को कहा

राजस्थान में मिली चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की, SC ने दिल्ली लाने को कहा

शाहजहांपुर केस में लापता लड़की मिल गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने गायब लड़की को राज

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कहा कि लड़की अपने दोस्त के साथ राजस्थान में मिली है.हमारी प्राथमिकता उसका पता लगाना था. पुलिस आगे की जांच करेगी और कार्रवाई करेगी. लड़की और उसके दोस्त को शाहजहांपुर लाया जा रहा है.

डीजीपी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके अनुसार, लड़की 5 करोड़ रुपया मांग रही थी और मीडिया ट्रायल के लिए जाने की धमकी दे रही थी. उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थान से एक लड़के के साथ बरामद किया. लड़के का नाम संजय सिंह है और वह शाहजहांपुर के सुखदेव कॉलेज में एलएलबी का स्टूडेंट है. संजय लापता लड़की के साथ था. पुलिस शाम तक लड़की को लेकर शाहजहांपुर पहुंचेगी. बता दें, लड़की ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर कई आरोप लगाए थे.

शाहजहांपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि लड़की को सुप्रीम कोर्ट लेकर आइए, कोर्ट रूम में सिर्फ लड़की को आने की इजाजत मिलेगी. किसी भी प्रेस वाले को उस लड़की से मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी. वकीलों ने कोर्ट को बताया है कि लड़की अभी फतेहपुर सीकरी में है, जिसपर अदालत ने उन्हें दिल्ली लाने को कहा है. कोर्ट ने पूछा है कि उन्हें दिल्ली आने में कितना वक्त लगेगा.

शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली लापता लड़की के माता-पिता ने 27 अगस्त को कॉलेज के निदेशक और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इससे पहले लड़की ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था..

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद आठ साल बाद फिर विवादों में फंस गए हैं. पहले उनकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था. इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए. उसके लापता होने पर स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. जून 2011 में उनकी उनकी शिष्या ने दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. वह मामला अभी विचाराधीन है.

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. एस. चिनप्पा बताया कि 22 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. उस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद 24 अगस्त को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक छात्रा स्वामी पर आरोप लगा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)