Sunday , January 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को सौगात

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को सौगात

* प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खाते में भेजे 15 सो रुपए

(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।

प्रदेश की लाडली बहने रक्षा बंधन के पहले दो गुनी खुशियां मना रही है।मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने शनिवार को श्योपुर जिला के विजय पुर से प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशी अंतरित की इसके साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खाते में 250रुपए की उपहार राशि शगुन के रूप में अंतरित की गई।
इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैरसिया जाहिद अली ने नगर के जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में लाडली बहना योजना अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का लाइव प्रसारण सुना जिसमे मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण सुनने के बाद लाडली बहनों के चहरे खिल उठे सभी लाडली बहनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।साथ ही लाडली बहनों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाहिद अली न पा के पार्षद गणों को राखी बांधी।कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की लाडली बहने मौजूद थी।