आम सभा, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर में सागर गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। डॉ. हरिसिंह गौर की 153वीं जयंती को सागर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर की अनेक विभूतियों को “सागर रत्न” से सम्मानित किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबा कर 120 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोर्कापण भी किया। कार्यक्रम स्थल पर मनमोहक आतिशबाजी की गई। पदमश्री रामसहाय पाण्डे, गायक उदित नारायण एवं अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदमश्री रामसहाय पाण्डे, पदमश्री डॉ. कपिल तिवारी, प्रसिद्ध सिने अभिनेता मुकेश तिवारी, सेवानिवृत्त आईआरएस अशोक मिश्रा, पूर्व यूजीसी चेयरमेन प्रो. डी.पी. सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस बी.आर. नायडू, प्रो. जी.एस. वाजपेई, प्रो. गौरीशंकर पाराशर, पत्रकार शिवकुमार विवेक, राजेश सिरोठिया, शरद द्विवेदी और अमित जैन, विष्णु आर्य, एडवोकेट चतुर्भुज सिंह राजपूत, कैलाश सिंघई और विरदी चंद जैन को सागर रत्न से सम्मानित किया।