Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 15 नवंबर को होगा गौ सदन का लोकार्पण एवं गोवर्धन पूजा

15 नवंबर को होगा गौ सदन का लोकार्पण एवं गोवर्धन पूजा

AAMSABHAसंजय नेमा, भोपाल ।
श्रीराम कृष्ण गौरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक विधायक कृष्णा गौर की अध्यक्षता में स्वामी दयानंद नगर में संपन्न हुई।

स्वर्गीय श्री बाबू लाल जी गौर की प्रेरणा से ग्राम मंगवालिया कोर्ट में बनी गोशाला में विभिन्न दान दाताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा दी गई सहयोग राशि से बने गौ सदन का लोकार्पण कार्यक्रम एवं गोवर्धन पूजा दिनांक 15 नवंबर को होना निश्चित हुआ गोशाला में हरसमय दानी कार्यकर्ता की नियुक्ति एवं अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई बैठक में विशेष रूप से विधायक कृष्णा गौर अध्यक्ष बसंत गुप्ता पूर्व अध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण ओम यादव ब्रजेश ब्यास धीरज यादव कामता प्रसाद वीरेंद्र शर्मा राम मोहन साहू छोटेलाल साहू एवं प्रमोद नेमा आदि उपस्थित थे।

बैठक का संचालन श्री आर के यादव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)