Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / धूम धाम से मना गर्भ कल्याणक (उत्तर) महोत्सव

धूम धाम से मना गर्भ कल्याणक (उत्तर) महोत्सव

* माता मरुदेवी की गोद भराई की क्रिया हुई संपन्न

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा, बैरसिया।

नगर में जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन गर्भ कल्याणक उत्तर रूप महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान आदि कुमार माता मरूदेवी के गर्भ मे आए। इस अवसर पर सुबह 6 बजे से ही नियमित अभिषेक, शांति धारा की गई, जिसके बाद गर्भ कल्याणक की पूजन इंद्र इंद्राणी द्वारा बड़े ही भक्ति भाव से की गई। जिसके पाश्चात नव निर्मित विशाल पार्श्वनाथ जिनालय की बेदी शुद्धि, मंदिर शुद्धि हेतु कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें इंद्राणी, अष्ट कुमारी सर पर जल से भरा हुआ कलश लेकर कार्यक्रम स्थली से पार्श्वनाथ जिनालय गई, और वहाँ जाकर शुद्धि पूर्वक बेदी, मंदिर शुद्धि का कार्य किया।

*माता- पिता की गोद भराई की रस्म हुई पूरी*

कलश यात्रा उपरांत, भगवान के माता मरूदेवी और भगवान के पिता नाभिराय की गोद भराई की शोभा यात्रा उनके निज निवास से निकाली गई । जिसमें विशाल रथ और हाथी की सवारी करके माता-पिता के परिवार वाले गोद भराई के लिए कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी पहुचें, और बड़े ही भक्ति भाव से माता पिता की गोदी भरने की रस्म परिवार वालों ने की। इसके बाद नगर और नगर के बाहर से आए सभी समाजजन द्वारा भी माता की गोद भराई की क्रिया की गई। उससे पहले महाराज नाभिराय और माता मरूदेवी की वरमाला का भी दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं को दिखाया गया। गोदी भराई कार्यक्रम के उपरांत, भगवा के पधारें अभिनेता द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति मुझे जन्म लेने दो शीर्षक पर की ।

*हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन*

दोपहर बाद एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन भी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं सकल जैन समाज बैरसिया के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसके अध्यक्ष की भूमिका डॉ महेंद्र गर्ग जी, कोटा द्वारा की गई, वहीँ मुख्य अतिथि के रूप मे सुशोभित हुए मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वराय आनंद गिरी द्वारा की गई, और मुख्य वक्ता के रूप मे हुकुम चंद सावला द्वारा की गई, जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा कृषि और गाय के विषय मे उपस्थिति सभी किसान वर्ग को जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभायी क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने, वही भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ मध्य प्रदेश भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)