Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गंजबासौदा दुर्घटना, तीन मृतकों के परिजनों को सहायता राशि वितरित

गंजबासौदा दुर्घटना, तीन मृतकों के परिजनों को सहायता राशि वितरित

– मुख्यमंत्री सहित पूरा अमला जुटा राहत और बचाव में

विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार क्षेत्र में गुरूवार शाम से ही राहत और बचाव कार्य पूरी गंभीरता और क्षमता से जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कंट्रोल रूम और सिचुएशन रूम से राहत और बचाव कार्यों पर सतत नजर रखें हुए हैं। वे अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिवारजनों के लिए 5 -5 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का संपूर्ण उपचार सरकार द्वारा नि:शुल्क कराने के निर्देश भी दिए हैं।

बचाव दल ने अब तक 20 लोगों की जान बचाई है। प्रारंभिक उपचार के बाद 17 व्यक्तियों को सकुशल उन्हें उनके घर पहुंचाया गया है जबकि तीन व्यक्तियों को चोटें आने पर उन्हें जिला चिकित्सालय विदिशा में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। कुआं धसने की इस घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

सहायता राशि वितरित : राहत और बचाव स्थल पर गुरूवार रात से ही निगरानी कर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीन मृतकों के परिवारजनों को मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा के अनुरूप 5 -5 लाख रूपये की राशि के चैक उनके घर जाकर प्रदान किए। नारायण सिंह पिता जालम सिंह, सुनील पिता सोहन एवं शिवम पिता सुनील के परिवारजनों को यह राशि दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को घटना स्थल के लिए रवाना किया इसके साथ ही कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया। मुख्यमंत्री विदिशा में दत्तक पुत्रियों के विवाह को छोड़कर तुरंत कंट्रोल रूम बनाकर राहत और बचाव कार्य की सतत निगरानी और दलों को निर्देश देते रहे।

दुर्घटना स्थल लाल पठार गंजबासौदा में अब भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें जिला और पुलिस प्रशासन के अमले के साथ राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। आसपास की जमीन भुर-भुरी होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी को देखते हुए तीन पोकलेन और 2 जेसीबी मशीन लगातार कार्यरत है। कुएं की अत्यधिक जल राशि की निकासी के लिए चार पम्प भी लगाए गए हैं जो निर्बाध रूप से कुएं का पानी निकाल रहे हैं।

मौके पर मंत्री श्री सारंग और मंत्री श्री राजूपत, विधायक श्रीमती लीना जैन, हरिसिंह सप्रे के अलावा संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, एडीजीपी ए सांई मनोहर तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों का अमला मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)