Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / गांधी नगर थाना पुलिस ने भाभी की हत्या करने वाला देवर को किया गिरफ्तार

भोपाल / गांधी नगर थाना पुलिस ने भाभी की हत्या करने वाला देवर को किया गिरफ्तार

भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर में सोमवार दोपहर अपनी ही भाभी की चाकू गोदकर हत्या करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस को शांति नगर गांधी नगर में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई जहाँ मौके पर जाकर देखा तो देवर द्वारा अपनी भाभी के दो वर्षीय पुत्र को डाटने की बात पर से चाकू से हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि कविता अहिरवार पति गजराज अहिरवार (25) शांति नगर, बरखेड़ा में रहती थी। उसकी शादी दो साल पहले ही गजराज से हुई थी। कविता के ससुराल में पति गजराज अहिरवार, सास और देवर रहता है।

सोमवार को गजराज ड्यूटी पर था। घर में कविता की सास, एक नाबालिग रिश्तेदार और देवर मनोज अहिरवार था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास की बात है। सास और नबालिग अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने चीख की आवाज सुनी और कमरे में पहुंचे तो देखा कि कविता खून से लतपथ पड़ी हुई है, जबकि वहां से मनोज को जाते हुए देखा था। घटना के बाद से मनोज फरार था। पुलिस ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई और टीम ने उसे हाईटेक सिटी के पास पीपलनेर जाने वाले रास्ता से गिरफ्तार कर लिया।

पकडे गये आरोपी का नाम – 1) मनोज अहिरवार पिता प्रीतम सिंह अहिरवार, उम्र 23 साल नि- शांति नगर ट्रीनटी पार्क के सामने गांधी नगर भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)