(मुकेश तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार)
आम सभा,ग्वालियर।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के मुख्य सयोजक शशिकांत दीक्षित एडवोकेट की जानकारी के अनुसार
जीवाजी विश्वविधालय में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति अभिनाश तिवारीजी थे एवं कार्यक्रमअध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के रियेक्टर डा. डी. एन. गोस्वामीजी थे।
इस मौके पर डा. दिव्या दीक्षित, डा. निमिषा जादौन, डा सत्येंद्र त्रिवेदी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर, कर्मचारी एवं बिद्यार्थियों का स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें दवाइयाँ दी। डा. दिव्या दीक्षित ने स्वस्थ रहने को लेकर उपस्तिथ लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के मुख्य सयोजक शशिकांत दीक्षित एडवोकेट, अमित दुबे, रेखा दीक्षित,अखिल बाजपेई, सुधीर त्रिपाठी, राममोहन त्रिपाठी आदि सदस्य उपस्तिथ थे।