Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / IEHE भोपाल द्वारा, FOUNDATION COURSE IN CIVIL SERVICES ट्रेनिंग प्रागाम का उद्घाटन किया

IEHE भोपाल द्वारा, FOUNDATION COURSE IN CIVIL SERVICES ट्रेनिंग प्रागाम का उद्घाटन किया

आम सभा, भोपाल : व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रकोष्ठ उच्चशिक्षा उत्कष्टता संस्थान भोपाल द्वारा, दिनाक 10-12-2021 को FOUNDATION COURSE IN CIVIL SERVICES ट्रेनिंग प्रागाम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्र श्री शुभम अग्रवाल ,जिन्होने हाल ही में IPS की परीक्षा उत्तीर्ण की है, ने छात्रो को संबोधित किया। उन्होने अपने अनुभव साझा करते हए छात्रों से कहा कि सपने देखो और उन्हें पूरा करने का जनन रखो तभी आपके सपने साकार होंगे। UPSC का पराक्षा पास करना आसान नही है लेकिन आपके व्यवहार लगन एंव सकारात्मक सोच से आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से कर सकते हैं। असफलता निश्चित रुप से हमारा मनोबल कम करती है लेकिन निराश न हों फिर प्रयत्न करें औ मेहनत से करें। उन्होने स्वंय के अनभव से कहा कि मझे भी बार-बार असफल मिली लेकिन मेरे परिवार के सदस्यों एंव मित्रो ने हमेशा मेरा मनोबल बढाया और मेरे आत्मविश्वास को कम नहीं होने दिया।

आप भी आत्मविश्वास और सकारात्मक के साथ आगे बढ़े। सफलता निश्चित रुप से मिलेगी। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश अग्रवाल ने भी छात्रों को संबोधित किया और विश्वास जताया कि निश्चित ही आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक छात्र UPSC मे सफलता पाऐंगे और संस्थान की स्थापना के उद्देश्य को पूर्ण करेगें। व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रकोष्ठ की डॉ कल्पना मलिक और रुचिरा चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे, अंत मे डॉ .कल्पना मलिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)