Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री उमा किरण छह साल के लिए सपा से निष्कासित

उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री उमा किरण छह साल के लिए सपा से निष्कासित

मुजफ्फरनगर : समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा किरण को “पार्टी विरोधी” गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। सपा के जिला प्रमुख प्रमोद त्यागी ने किरण के निष्कासन के फैसले के बारे में जानकारी दी है। त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किरण पुरकाज़ी सीट से कथित रूप से टिकट मांग रही थी। टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वह नाराज़ हो गई थी। उन्हें चंद्रशेखर आजाद नीत आज़ाद समाज पार्टी (के) ने पुरकाज़ी से टिकट दिया था। वह उनके साथ एक प्रेस वार्ता में भी दिखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)