Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सखवार भाजपा में हुए शामिल

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सखवार भाजपा में हुए शामिल

* मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलायी सदस्यता

आम सभा,भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधायक दल के पूर्व नेता एवं कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यां से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सखवार का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है, ना ही कोई नेता है, ना ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)