Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / गोरखपुर के पूर्व एसपी ट्रैफिक रहे आदित्य प्रकाश वर्मा की पत्नी का कोरोना से निधन

गोरखपुर के पूर्व एसपी ट्रैफिक रहे आदित्य प्रकाश वर्मा की पत्नी का कोरोना से निधन

आम सभा, गोरखपुर : कासगंज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा (50) का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। आपको बता दें की की कासगंज से पहले आदित्य प्रकाश वर्मा गोरखपुर में एसपी यातायात के पद पर कार्यरत थे, इस दौरान वह अपनी कार्यशैली से हमेशा चर्चा में रहते थे, वह एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।

सीमा वर्मा ने आठ दिन पहले जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 39 पर पहुंच गया। इस पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)