Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / सपा के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, कांग्रेस के अभियान का चेहरा रहीं प्रियंका भाजपा में शामिल

सपा के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, कांग्रेस के अभियान का चेहरा रहीं प्रियंका भाजपा में शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का रिश्तेदार बताया जा रहा है। औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक बने गुप्ता के साथ कांग्रेस नेता डॉ प्रियंका मौर्या और अयोध्या से लोक गायिका वंदना मिश्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। प्रियंका मौर्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के पोस्टर का चेहरा थीं। भाजपा में नये सदस्यों के शामिल होने से संबंधित समिति के प्रमुख और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रमोद गुप्ता को मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का रिश्तेदार बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)