Sunday , March 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिबद्ध थे पूर्व परधानमंत्री चंद्रशेखर : डॉ. विमलेश पासवान

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिबद्ध थे पूर्व परधानमंत्री चंद्रशेखर : डॉ. विमलेश पासवान

आम सभा,बांसगांव।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर आकर्षित थे और क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव वाले आदर्शवादी के रूप में जाने जाते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1950-51) से राजनीति विज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद वे समाजवादी आंदोलन में जुड़ गए। संसद के सदस्य के रूप में उन्होंने दलितों के हित के लिए कार्य करना शुरू किया एवं समाज में तेजी से बदलाव लाने के लिए नीतियाँ निर्धारित करने पर जोर दिया। इस संदर्भ में जब उन्होंने समाज में उच्च वर्गों के गलत तरीके से बढ़ रहे एकाधिकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो सत्ता पर आसीन लोगों के साथ उनके मतभेद हुए। वे एक महान व्यक्तित्व व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध और गरीबी को दूर करने के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। उक्त बातें बांसगांव में विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं। इस दौरान नगर पंचायत बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी सुधा सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह एक ऐसे ‘युवा तुर्क’ नेता के रूप में सामने आए जिसने दृढ़ता, साहस एवं ईमानदारी के साथ निहित स्वार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम के संचालक बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, कमलेंद्र सिंह, सुनील सिंह, डॉक्टर उमेश सिंह, रवि सिंह, संजय सिंह,गुड्डू, राजेश, अवधे, रामचंद्र, सुशील, मनीष, नितीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)