Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल

* युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने दीपक जोशी का किया जोरदार स्वागत

आम सभा, भोपाल।

चुनावी साल में मध्य प्रदेश बीजेपी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विधानसभा चुनाव के पहले ही भारतीय जनता पार्टी के एक के बाद एक दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जोशी के कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गई है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक शनिवार सुबह 11 बजे पीसीसी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया। दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, अनीश सोमनाथ, एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार राजवीर सिंह ने जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। दीपक जोशी ने युवा और छात्र नेताओं से मिलकर हर्ष व्यक्त किया और कदम से कदम मिलाकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई ।
इस दौरान युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि, “शिवराज सरकार के लूट और घोटालों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है देशभर के लोग जिनकी संविधान में आस्था है उन्हें कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीद है। भाजपा के ईमानदार लोग अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि वहां सिर्फ चोर, लुटेरों का बोलबाला है। हम दीपक जोशी जी को कांग्रेस में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि वे छात्र, युवाओं के लड़ाई में हमारा साथ देंगे। साथ ही इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने में हमारे नेता कमलनाथ जी को सहयोग करेंगे। शिवराज सरकार का अंत निकट है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)