Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कोरोना वारियर्स जो शमशान घाट, कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार का कार्य करते है को प्रोत्साहन राशि दी

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कोरोना वारियर्स जो शमशान घाट, कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार का कार्य करते है को प्रोत्साहन राशि दी

आम सभा, भोपाल : पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कोविड महामारी के दौरान भदभदा, सुभाष नगर, झदा कब्रिस्तान में कोरोना मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार करने व दफनाने वाले कर्मचारियों और कोरोना मृतकों के शव अस्पताल से विश्राम घाटो और झदा कब्रिस्तान तक लाने वाले नगर निगम के ड्रायवरों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भदभदा विश्राम घाट के सभागार में प्रोत्साहन राशि के ड्राफ्ट बांटकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में करीब 64 कर्मचारी दिन रात अपनी सेवाएं देकर कोरोना मृतकों के परिजनों के साथ कंधा मिलाकर खडे है और लगातार पीडित परिवारों की सेवा कर रहे है। इन कर्मचारियों की किसी भी संगठन ने भी सुध नही ली ऐसे में पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई करने के लिए आगे आये और मदद करने का बीडा उठाया।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस मौके पर कहां कि सरकार को कोरोना ड्यूटी में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करना चाहिए क्योकि सभी विभागों के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है वे अपने परिवारों की चिंता किये बगैर अपने कार्यों को बखूबी से अंजाम दे रहे है। इसलिए ऐसे सभी विभागों के कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स का दर्जा मिलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद संतोष कंसाना भदभदा विश्राम घाट के उपाध्यक्ष रमेश सहबानी, राकेश यादव, अमित समैया भी मौजूद रहे।

शाल, श्रीफल और प्रोत्साहन राशि से किया सम्मानित

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भदभदा विश्राम घाट समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी, उपाध्यक्ष रमेश साहबानी, कोषाध्यक्ष अजय दुबे, सचिव ममतेश शर्मा, सुरेश भागचंदानी सदस्य, झदा कब्रिस्तान के अध्यक्ष रेहान गोल्डन, सुभाष नगर के विक्षाम घाट अधय्क्ष प्रमोद मोदी का शाल, श्रीफल से सम्मानित किया और सभी कर्मचारियों और शव वाहनो के ड्रायवरों के प्रोत्साहन राशि के चेक उन्हें सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)