
आम सभा, भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार भोपाल के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था, जहाँ सुबह लगभग 11.25 बजे उनका निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। जोशी के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
देवास जिले के हाटपिपल्या तहसील में जन्में जोशी जनसंघ के गठन के साथ उससे जुड़ गए थे। वह बागली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भी बनाए गए थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
Dainik Aam Sabha