
( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।
उत्सव नगरी बैरसिया एवं बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन होते रहते है जहाँ तक बात की जाये इन धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में श्रीमती जयश्री हरीकरण लगातार पांच वर्षों से क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाये हुए है,बैरसिया क्षेत्र में हो रहे प्रत्येक धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में उनके पास किसी के फ़ोन के माध्यम से, व्हाट्सप्प या अन्य किसी माध्यम से भी खबर पहुँचती है तो वह कार्यक्रम में जरूर पहुँचती है इसी तारतम्य में आज विधानसभा बैरसिया के श्री राम बाग़ हनुमान टेकरी पर चल रहे भव्य 101 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ के शुभारम्भ अवसर पर बैरसिया में निकली गयी शोभा यात्रा में भी शामिल हुई और आज इस भव्य श्रीराम महायज्ञ के समापन अवसर पर पहुंचकर श्रीमती जयश्री हरीकरण ने यज्ञ शाला को प्रणाम कर समस्त साधु महात्माओ के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया और हनुमान जी महाराज के मंदिर में माथा टेक कर बैरसिया क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उनके साथ आज महायज्ञ के समापन अवसर पर अंकुर राणा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ब्लॉक बैरसिया एवं ग्राम पंचायत निदानपुर के पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार (अन्नू ) यादव, मंडलम अध्यक्ष भूर सिंह गुर्जर के साथ बैरसिया क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha