Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी अभियान की धुआंधार शुरुआत, देखे वीडियो

भोपाल / पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी अभियान की धुआंधार शुरुआत, देखे वीडियो

– भेल भोपाल की शराब की दुकान में घुसकर बोतलें फोड़ी

आम सभा, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कहना है कि बरखेड़ा पठानी आझाद नगर, बीएचईएल भोपाल, यहाँ मज़दूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की शृंखला हैं जो की एक बड़े आहाता में लोगों को शराब परोसते हैं। मज़दूरों की बस्ती हैं, पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं। जब लड़कियाँ और महिलायें छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिये हुए लोग उनके तरफ़ मुँह करके लघुशंका करने के लिए खड़े होकर उनको लज्जित करते हैं। मज़दूरों की पूरी कमाई इन दुकानो में फूक जाती हैं। यहाँ के निवासियों एवं महिलाओं ने आपत्तियाँ की, विरोध में धरने दिए क्यूँकि यह दुकान सरकारी नीति के ख़िलाफ़ हैं। इसलिए प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया, लेकिन कई साल हो गए यह नही हो पाया। मैंने प्रशासन को एक हफ़्ते के अंदर दुकान एवं आहाता बंद करने की चेतावनी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)