Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पहली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का गठन

पहली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का गठन


* मध्य का भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयन
आम सभा,भोपाल।

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया CABI ने 10 अप्रैल 2023 को भारत की पहली 17 सदस्यीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की घोषणा की जिसमें मध्य प्रदेश की सुषमा पटेल (दमोह) एवं प्रिया कीर (नर्मदा पुरम) का चयन हुआ।
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम अपने पहले ऐतिहासिक दौरे पर दिनांक 25 से 30 अप्रैल के बीच 5 T20 मैच खेलेगी मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि सुषमा पटेल को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है एवं मध्य प्रदेश की कृतिका चारवे भारतीय टीम की कोच बनकर टीम के साथ जाएगी।
मध्यप्रदेश महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम पिछले दो संस्करणों से राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेती आ रही हैं CABMP के द्वारा अभी तक 500 से अधिक ब्लाइंड लड़कियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं लड़कियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रदेश की टीम में शामिल किया जाता हैं भारतीय टीम के चयन के लिए आयोजित सिलेक्शन केम्प में मध्यप्रदेश से चार लड़कियों का चयन हुआ था, जिनमें से दो लड़कियों ने भारतीय टीम में स्थान बनाया सुषमा पटेल मध्यप्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम की भी कप्तान हैं।
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में 9 राज्यों से कुल 17 लड़कियों का चयन
हुआ है ।
CABMP के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इन्हें मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया जिसमें भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की पहली कप्तान मध्य प्रदेश से होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सोनू गोलकर ने खुशी जताते हुए बताया कि हमारे लिए गौरव का क्षण है पिछले 2 वर्षों से हमारे प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती आ रही थी जिसका आज हमें सुखद परिणाम मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)